पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान के घर पर निजी कार्यक्रम में पहुंचे BJP के विधानसभा प्रत्याशी रहे कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने छुआ बीजेपी बागी स्वामी प्रसाद मौर्या का पैर

पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान के घर पर निजी कार्यक्रम में पहुंचे BJP के विधानसभा प्रत्याशी रहे कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने छुआ बीजेपी बागी स्वामी प्रसाद मौर्या का पैर

रिपोर्ट नीतीश जायसवाल आजमगढ़

आजमगढ़ के सिधारी क्षेत्र के गेलवारा में पिछली भाजपा सरकार में वन पर्यावरण मंत्री रहे व बीजेपी से बागी हो चुनाव लड़कर वर्तमान में मऊ के घोसी से समाजवादी पार्टी के विधायक दारा सिंह चौहान के मां के त्रयोदशाह संस्कार में वीआईपी जमावड़ा लगा रहा। सपा नेता के यहां कई कद्दावर नेता पहुंचे जिसमें अखिलेश यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य समेत आजमगढ़ मऊ के अलावा आस-पास जनपदों के विधायक और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। खास बात रही कि यहां पर शामिल होने पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता व दीदारगंज क्षेत्र से पिछले दो चुनावों में भाजपा के प्रत्याशी रहे कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा भी पहुंचे। यहां पर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा का सपा नेता के पैर छूते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने भाजपा के बागी स्वामी प्रसाद मौर्या के पैर छुए। उन्होंने अन्य सपा नेताओं से तो हाथ मिलाया लेकिन स्वामी प्रसाद मौर्या का जिस तरीके से उन्होंने पैर छुआ उसने कई सवाल भी खड़े कर दिए। फिलहाल कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा भाजपा के सक्रिय नेता हैं और दो बार दीदारगंज से विधानसभा प्रत्याशी भी थे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *