सीएम के संभावित कार्यक्रम स्थल का डीएम व एसपी नार्थ ने किया निरीक्षण

गोरखपुर। 14 मई को संभावित प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गीडा में आने की संभावना को देखते हुए जिला अधिकारी विजय किरन आनंद अपने सहयोगियों एडीएम प्रशासन पुरषोत्तम गुप्ता पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता व्यवस्था रहेगा कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस व्यवस्था रहेगा आने से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के लिए निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *