मिशन शक्ति फेज 4 के तहत बालिकाओं को किया जागरूक

पाली-(हरदोई) जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिये मिशन शक्ति फेज- 04 विशेष अभियान की निर्धारित कार्य योजना के आधार पर शनिवार को पाली नगर स्थित सेठ बाबूराम भारतीय इण्टर कालेज में अध्ययनरत छात्राओं के मध्य एक बैठक का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या विजेता आर्या ने महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देकर जागरूक किया। आपको बता दें कि वर्तमान में मिशन शक्ति फेज -04 संचालित है जिसके अंतर्गत महिलाओं/बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। इसी के तहत विद्यालय की उप प्रधानाचार्या विजेता आर्या द्वारा कालेज की बालिकाओं को स्वावलंबी कैंप की जानकारी दी गई।एवं उनसे अन्य महिलाओं/बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लेने के लिए आग्रह किया गया।उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं से जोड़कर अपने भविष्य को सवारें कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में कमतर नहीं है वे हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही हैं। शिक्षिका प्रीती देवी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की महिलापरक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।और उन्होंने बताया कि महिलाएं योजनाओं से जुड़कर जहाँ एक ओर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो रहीं वही उनमें स्वावलंबन की भावना को विकसित किया जा रहा है साथ ही सरकार की संचालित योजनाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना,पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन,घरेलू हिंसा, टोल फ्री नंबर आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रवक्ता विजेता आर्या,प्रवक्ता किरन वर्मा, शिक्षिका प्रीती देवी के अलावा काफी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *