कर्मचारियों ने पैथोलाजिस्ट पर लगाया अभद्रता का आरोप एसआइसी को सौंपा पत्र।

रिपोर्ट साहिल उपाध्याय

आजमगढ़, मंडलीय जिला अस्पताल के कर्मचारियों ने शुक्रवार को सिनियर लैब टेक्निशियन सुबाष पांडेय के नेतृत्व में ब्लड बैंक में मेडिकल आफिसर के पद पर तैनात डॉ राहुल सिंह पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए एसआइसी को पत्रक सौंपते हुए उचित कारवाई कि मांग किए। दिए गए पत्रक के अनुसार कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व ब्लड बैंक कांउटर पर जाकर ब्लड जारी कर रहे और लैब टेक्निशियन को कार्य करने से मना करने लगे जबकि ब्लड बैंक अनुभाग में कार्यरत समस्त लैब टेक्निशियन ब्लड लाइसेंस में अनुमोदित है, ब्लड बैंक के समस्त कर्मचारियों से नियुक्ति संबधित पेपर की मांग करने लगे जिस पर कर्मचारियों ने बताया कि सभी सेवा से संबधित कागजात प्रमुख अधिक्षक कार्यालय में रहता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ब्लड बैंक के रिकार्ड और स्टोर रुम में बैठकर कार्यरत महिला कर्मचारियों को कमरे में बुलाकर अर्मयादित भाषा का प्रयोग कर उनके आवास का पता और मोबाइल नंबर मांगते है। जिससे महिला कर्मचारी डरे और सहमी हुई है। एसआइसी डॉ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि पत्रक तो मिला है मामले की जांच की जा रही है। वही पैथोलाजिस्ट डॉ राहुल सिंह ने बताया कि मेरे उपर जो भी लोगों ने आरोप लगया है बेबुनिया और झूठा है, मुझे कर्मचारियों द्धारा बदनाम करने की साजिश की जा रही है। पत्रक सौपने में एलटी विजय प्रकाश , राकेश, मनोज कुमार, शशांक दूबे,दीपक राय, संगीता मौर्या मिथलेश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *