
विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच तीखी नोकझोंक को लेकर सियासी पारा गर्म है। अखिलेश यादव की टिप्पणी पर भाजपा सांसद रवि किशन तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करने के साथ ही भाषा को लेकर नसीहत भी दी। कहा कि शायद वो (अखिलेश यादव) हार नहीं पचा पा रहे हैं। तभी इस तरह की भाषा बोल रहे हैं। इससे उनकी छवि धूमिल हुई है। जौनपुर के भटहर गांव में आयोजित एक गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान गुरुवार रात पत्रकारों से बातचीत में रवि किशन ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव बड़े नेता हैं। मैं उनका सम्मान करता करता हूं। उन्हें सदन की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए था।
महादेव खुद ले रहे अपना स्थान
मथुरा-काशी ज्ञानवापी के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा कि महादेव अपना स्थान खुद ले रहे हैं। मामला अदालत में है। इसपर पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है। भाजपा सांसद रवि किशन ने प्रदेश सरकार के बजट की सराहना की। कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए, महिलाओं के लिए, किसानों के लिए यह बजट अच्छा है।
पूरे उत्तर प्रदेश के लिए कल्याणकारी बजट बताया कि अच्छा बजट पेश करने के लिए मुख्यमंत्री को ट्वीट करके धन्यवाद भी दिया हूं। गोरखपुर के लिए 100 करोड़ का बजट दिया, जिससे गोरखपुर का विकास होगा। बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए कल्याणकारी बजट है। आत्मनिर्भर भारत के कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। नोएडा मे फिल्म इंडस्ट्री के बारे कहा कि अब मेरे जैसे किसी अन्य रवि किशन को मुंबई जाकर संघर्ष नहीं करना होगा।

