थाना सुजानगंज व थाना महराजगंज की संयुक्त टीम द्वारा नाबालिग से बालात्कार का आरोपी पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार

श्री अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के निर्देशन मे अपराध की रोकथाम एंव अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद जौनपुर के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर जौनपुर के पर्यवेक्षण में थाना सुजानगंज व महराजगंज की संयुक्त टीम द्वारा नाबालिक से बालात्कार के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक तंमन्चा 315 बोर एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। दिनांक 07.06.2022 को थाना सुजानगंज क्षेत्रान्तर्गत घटित नाबालिग से बालात्कार की घटना के छानबीन के क्रम में अभियुक्त को थाना ले आया गया, अभियुक्त से हिकमत अमली से पूछताछ के क्रम में जब बलात्कार पीडिता के सहपाठी बच्चो से आमना सामना कराया गया तो बच्चो ने उक्त अभियुक्त को पहचान लिया और बताया कि यही पीडिता को बार बार अपने पास बुला रहा था व कान में कुछ बोल रहा था निश्चित ही पीडिता इसी के साथ गयी थी। उक्त बातचीत के बाद अभियुक्त द्वारा अपने जुर्म को कबुल लिया गया, और बताया कि कल मेरे से गलती हो गयी और मैने घटना के बाद अपने पहने हुए कपड़ो को सरोज विद्याशंकर डिग्री कालेज बहद ग्राम फरीदाबाद के सामने सुनसान व सरपत लगे हुए जगह में झोला में रख कर छुपाकर रखा हुँ क्योकी उसमें दाग लग गया था । आप मेरे साथ चलिये तो मै वह स्थान दिखा सकता हूँ । इस जानकारी पर पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियुक्त को बताये गये स्थान पर ले जाया गया । जहाँ अपने कपड़ो का झोला खोजने के लिये जैसे ही सरपत के पास गया तो वहाँ उसके द्वारा झोले में छुपाकर रखे गये तमन्चे को उसने हाथ मे लेकर पुलिस की तरफ अचानक जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जिसमे पुलिस टीम झुककर सीखे सिखाये तरीके से बच गयी । पुन: अभियुक्त द्वारा तमंचा लोड कर फायर का प्रयास किया गया तो पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियुक्त पर आत्मरक्षार्थ फायर किया गया जिसमें अभियुक्त घायल होकर गिर पड़ा घायल अभियुक्त को तत्काल CHC सुजागनंज ले जाया गया । जहाँ उसे तुरन्त ही सदर अस्पताल जौनपुर के लिये रेफर कर दिया गया । सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.जितेन्द्र कुमार पुत्र रामदास निवासी देवापुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
अपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 112/2022 धारा 376 भा0द0वि0 व 5m/6 पाक्सो एक्ट थाना सुजानगंज।
2.मु0अ0सं0 115/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सुजानगंज जौनपुर।
3.मु0अ0सं0 114/2022 धारा 307 भा0द0वि0 थाना सुजानगंज जौनपुर।
बरामदगी विवरण
1.एक तमन्चा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस।
2.कपड़ो का गट्ठर (एक पैन्ट , एक शर्ट व अन्तः वस्त्र)।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. प्र0नि0 कृष्ण कुमार सिंह थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 ईश्वरचन्द्र त्रिपाठी थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
3. उ0नि0 मंजीत कुमार थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
4. हे0का0 अनिल यादव थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
5. हे0का0 अरुण यादव थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
6. हे0का0 अशोक कुमार थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
7. का0 रामनिवास यादव थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
8. श्री सन्तोष शुक्ला थानाध्यक्ष महराजगंज जनपद जौनपुर
9. का0 ईश्वर कुमार थाना महराजगंज जौनपुर।
10.का0 दीपक दीक्षीत, थाना महराजगंज जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *