
अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर अभिनीत फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ भले ही बॉक्स-ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाई है। मगर, इस फिल्म में अभिनेता सोनू सूद की एक्टिंग का दम जरूर नजर आया है। बता दें कि फिल्म में सोनू सूद ने चंद बरदाई का किरदार निभाया है। फिल्म में उनके अभिनय की हर कोई तरीफ कर रहा है। चंद बरदाई के गेटअप में वह पूरी तरह ढले हुए नजर आए हैं। हाल ही में सोनू सूद ने ट्विटर पर एक वीडियो भी साझा की है, जिसमें उनकी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी दिखाई गई है।
मेकअप रूम की वीडियो पर फैंस ने की तारीफ
सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर अपने इस लुक की यात्रा को साझा किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ के दौरान चंद बरदाई के रोल के लिए मेरी यात्रा’। वीडियो में सोनू सूद मेकअप रूम में बैठे नजर आ रहे हैं। मेकअप आर्टिस्ट की टीम उनके लुक को संवार रही है। यह वीडियो वाकई दिलचस्प है।

