
लखनऊ के दुबग्गा इलाके में दो पक्षों में हुए विवाद में एक बुजुर्ग की निर्ममता से हत्या कर दी गई। मामले में पीड़ित परिजनों ने आरोपियों से पुलिस की साठगांठ का आरोप लगाया है। मृतक प्रकाश सिंह (50) की बहू शालिनी सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी जिस पर पुलिस आरोपियों को पकड़ कर ले गयी थी लेकिन कुछ फिर कुछ पैसे लेकर छोड़ दिया। पुलिस ने पीड़ित को आश्वासन दिया था कि दबंग चंद्र प्रकाश को मुकदमा लिख कर जेल भेजेंगे लेकिन पैसे लेकर छोड़ दिया। जिससे दबंग के हौसले और बुलंद हो गए और अपने परिजनों सहित सीधे विहार कॉलोनी में रविवार दोपहर करीब 2 बजे आ धमका और ईटों और पत्थरों, धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में ही दबंगों ने घर में लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर प्रकाश सिंह को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की बहू ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने पैसे लेकर चंद्र प्रकाश को छोड़ दिया यदि पुलिस समय रहते दबंगो के ऊपर कड़ी कार्रवाई करती तो आज बुजुर्ग ससुर जिंदा होते।

