संदिग्ध परिस्थितियों में फाँसी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

निगोह।बरसठी थाना क्षेत्र के परियत बाजार में सोमवार की रात एक व्यक्ति फांसी के फंदे पर लटकते देख गांव में हड़कम्प मच गया।सुबह परिजनों को फांसी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परियत बाजार निवासी 45 वर्षीय फैजू उर्फ असलम एक नए मकान का निर्माण करा रहे थे। उस बीच बगल में ही एक रूम किराए पर लेकर अपनी पत्नी और तीन बच्चियों के साथ रहते थे।रात को फैजू उर्फ असलम नए मकान में पहली बार सोने के लिए गए सुबह जब फैजू नहीं उठे तो परिजन जब नए मकान पर गए तो पंखे के क्लिप के सहारे रस्सी से फांसी पर झूल रहे थे यह देखकर परिजन हबाक रह गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक के गर्दन पर दो जगह घाव के निशान और फांसी वाले जमीन पर खून गिरा था।फांसी लगने पर आसपास के लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही जानकारी लगेंगी।पत्नी जहारा व तीन पुत्रियां रेशमा, नेहा, समा का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *