अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)राम नगरी अयोध्या में ज्येष्ठ माह के आखिरी मंगलवार, पूर्णिमा व सरयू जयंती एक ही दिन पड़ने की वजह से श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। सुबह सरयू में स्नान ध्यान करने के बाद भक्त अयोध्या के कोतवाल कहे जाने वाले हनुमानगढ़ी पहुंचे और दर्शन-पूजन किया।सुबह 4 बजे शुरू हुआ दर्शनार्थियों के आने का क्रम देर शाम तक चलता रहा।इसके साथ साथ नगर के अन्य हनुमान मंदिरों में भक्तों ने पूजा अर्चना की।वही आज जेठ माह का आखिरी मंगलवार होने के चलते राम नगरी अयोध्या के साथ-साथ काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी व अन्य जिलों में दोपहर बाद से ही विशाल भंडारे का कार्यक्रम शुरू हुआ।जो देर रात तक चलता रहा।वहीं इसी कड़ी में जगह-जगह पर भंडारा स्थल के पास संकट मोचन हनुमान के रूप में कलाकार भी भजन गाकर भक्तजनों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे।ज्येष्ठ माह के आखिरी मंगलवार को हर घर में बजरंग बली की पूजा हुई।कहीं सुंदरकांड का पाठ हुआ तो कहीं कीर्तन का दौर चला।राम नगरी अयोध्या हनुमानगढ़ी में बाहर तक लंबी-लंबी लाइनें लगी थीं। भक्त हाथों में माला-फूल व लड्डू लिए अपने आराध्य के दर्शन को घंटों इंतजार करते देखे गए। इसके बाद भक्तों ने रामलला का भी दर्शन किया।जगह-जगह पर भंडारे का भी आयोजन हुआ।सरयू तट आरती स्थल पर सांसद लल्लू सिंह ने विशाल भंडारे का आयोजन कराया।इसके उद्घाटन में महंत कमल नयन दास, महंत अवधेश दास, महंत अर्जुन दास, महंत गिरीश पति त्रिपाठी, श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट महासचिव चंपत राय, सदस्य डॉ. अनिल मिश्र, मेयर ऋषिकेष उपाध्याय व पार्टी के तमाम बड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम थे।जेष्ठ के पांचवे बड़े मंगलवार का दिन पवनसुत हनुमान बजरंगबली के नाम रहा सुबह से ही संकट मोचन हनुमान लला के भजन कीर्तन की गूंज सुनाई दे रही थी वहीं इसी कड़ी में राम नगरी अयोध्या व भोले शंकर की नगरी काशी विश्वनाथ वाराणसी में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया था।सूत्र के मुताबिक जहां एक ओर राम नगरी अयोध्या के रिकाबगंज चौक देवकाली अश्वनी पुरम कॉलोनी वजीरगंज जप्ती नाका फतेहगंज गुजरी बाजार साहबगंज बेनीगंज रिकाबगंज नियावा रोडवेज सहित अन्य प्रमुख चौराहों व बाजारों में जेठ के आखिरी में पांचवे मंगलवार के दिन विशाल भंडारे का आयोजन भक्तजनों ने किया।शहर के फतेहगंज रेलवे क्रॉसिंग के समीप जेपी सीमेंट परिवार की ओर से जेष्ठ के पांचवे मंगलवार के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।जहां पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर प्रसाद ग्रहण किया इस आयोजन में मुख्य रूप से आशीष आनंद मैसर्स बेचू राम किशोरी लाल सेल्स प्रमोटर जेपी सीमेंट का विशेष सहयोग रहा।इस भंडारे में इनके अलावा जेपी सीमेंट कंपनी के अधिकारी रवि रंजन के साथ साथ महेश मोर्या,राजबली,संदीप विशाल,प्रदीप सिंह, राजकुमार तिवारी के अलावा कंपनी के अन्य अधिकारियों ने भी अपना अहम भूमिका निभाई।जहां पर अच्छी खासी प्रसाद लेने वालों श्रद्धालुओं की भीड़ भी दिखी।इसी तरह भगवान काशी विश्वनाथ नगरी वाराणसी जनपद में बड़ा मंगल के अवसर पर 34 वीं वाहिनीं पीएसी,वाराणसी जवानों द्वारा आज वाहिनीं के दक्षिणी गेट के पास एक शिविर लगाकर विशाल भण्डारे का आयोजन किया।डीएलडब्लू और जीटी रोड के मध्य स्थापित इस शिविर पर बड़ी संख्या में राहगीरों ने रुक कर भण्डारे के स्वादिष्ट व उत्तम व्यंजन का प्रसाद पाया।इस अवसर पर डा0 राजीव नारायण मिश्र, सेनानायक, नरेश सिंह यादव, सहायक सेनानायक, देवपाल, शिविरपाल, दलनायक अजय कुमार सिंह,रणजीत तिवारी, सूबेदार सैन्य सहायक व बड़ी संख्या में वाहिनी के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

