
केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार को वाराणसी पहुंचीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने ज्ञानवापी मामले में बड़ा बयान दिया। मीडिया के एक सवाल के जवाब में साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि ज्ञानवापी मामला अदालत में है। मुझे अदालत पर विश्वास है। जिन लोगों को न्यायालय पर भरोसा नहीं है वो लोग सड़क पर हैं। न्यायालय सबूत के आधार पर चलता है। और सबसे बड़ा सबूत ये है कि वहां भगवान नंदी खुद मौजूद हैं। देश में जिस प्रकार से अन्य मुद्दे हल हुए वैसे ही ये भी हल होगा।
वहीं राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ से संबंधित सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। केंद्रीय खाद्य आपूर्ति उपभोक्ता मामले एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति आज वाराणसी में केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर गरीब कल्याण जनसभा कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। जनसभा का कार्यक्रम बड़ालालपुर स्थित हस्तकला संकुल में होगा।
भाजपा सरकार के आठ साल बेमिसाल
वाराणसी एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि भाजपा सरकार के आठ साल बेमिसाल हैं।
2014 से पहले पूरा देश आतंकवाद से था भयभीत
बनारस का हुआ कायाकल्प
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पहले जब मैं बनारस एयरपोर्ट पर उतरती थी तो शहर आने में दो से तीन घंटे लग जाते थे। आज 15 से 20 मिनट में एयरपोर्ट से शहर आ जा रहे हैं। बाबा विश्वनाथ के दरबार का कायाकल्प हो गया है। पहले शिवरात्रि में दर्शन-पूजन काफी मुश्किल होता था। लेकिन अब निवनिर्माण के बाद लोग आराम से दर्शन कर आते हैं।

