हाई वोल्टेज लाइट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत

हाई वोल्टेज लाइट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत

 

शाहगंज/जौनपुर
पत्रकार – धनन्जय विश्वकर्मा

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मंगदपुर गांव में कार्य के दौरान दिलीप यादव प्राइवेट लाइनमैन हाई वोल्टेज लाइट की चपेट में आने से इसकी मृत्यु हो गई।
दिलीप यादव रोज की तरह शनिवार को भी अपने साथी अजय यादव के साथ काम पर गया था। वह मंगदपुर गांव में बिजली का तार खम्भे पर चढ़ाकर खिंचकर सही कर रहा था जिसमें अजय और दिलीप ने कार्य के दौरान परसनी व नादियापरे पावर हाउस से सीटडाउन लिया था। सब सही से कार्य चल रहा था।
सूत्रों के अनुसार , उसी बीच नादियापरे पॉवर हाउस का जम्फर डिस्कनेक्ट करके होल्ड चालू कर दिया। वहीं दिलीप नादियापरे की तार को खीचते समय परसनी पॉवर हाउस की लाईन के तार के सम्पर्क में आगया। जिसमे हाइबोल्ट करंट (11हजार) प्रवाहित हो रहा था। उसके चपेट में दिलीप यादव आगया जिससे उसकी मौत हो गई। दिलीप यादव पुत्र पति राज यादव उम्र 30 वर्ष सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव के निवासी था। दिलीप के पिता पतिराज यादव का 2 महीने पहिले मृत्यु हुआ था। दिलीप के दो छोटे बच्चें हर्ष 3 वर्ष व कान्हा 2 वर्ष के है। बच्चों के ऊपर से पिता का छाया उठ गया। वही पत्नी सुमन और माता बसन्ती का रो – रो कर बुरा हाल है। पतिराज यादव के 3 पुत्र में से दिलीप सबसे छोटा था और अरविन्द व परविन्द दोनों भाई परदेश रहते हैं। दिलीप अपने परिवार के साथ घर हमजापुर पर ही रहकर लाइन मैन का काम करके अपना जीविका चलाता था। सरायख्वाजा थाना प्रभारी अवनीश कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर के पीएम के लिए भेज दिया गया है और विधिक कार्रवाई जिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *