श्री अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-182/2022 धारा-380 भादवि से सम्बन्धित तीन महिला अभियुक्ताओं 1. सुषमा पत्नी विजय पाल निवासी मोहल्ला बनारसीदास थाना कोतवाली जनपद औरैया 2. सावित्री पत्नी शिवराम सिंह निवासी कोलालपुर थाना बकेवर जनपद इटावा, 3. राजरानी पत्नी भरत सिंह निवासी घोटिया थाना बकेवर जनपद इटावा, को रोडवेज शाहगंज से गिरफ्तार किया गया एवं तलाशी से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0182/2022 धारा 380 भादवि से सम्बन्धित चोरी गया माल/गहना एवं अन्य स्थान से चोरी किया गया माल/गहना बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-183/2022 धारा-411/411 भादवि थाना शाहगंज जनपद जौनपुर पंजीकृत करते हुए उपरोक्त महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया। अभियुक्ताओं की गिरफ्तारी से इस प्रकार के अपराध पर अंकुश लगेगा।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्ताओं का नाम पताः-
1. सुषमा पत्नी विजय पाल निवासी मोहल्ला बनारसीदास थाना कोतवाली जनपद।
2. सावित्री पत्नी शिवराम सिंह निवासी कोलालपुर थाना बकेवर जनपद इटावा।
3. राजरानी पत्नी भरत सिंह निवासी घोटिया थाना बकेवर जनपद इटावा।
बरामदगी का विवरण-
1.02 चेन पीली धातु, 02 पीली अंगुठी पीली धातु, 03 जोडी कान की बाली, दो जोडा पायल, एक लाकेट, 07 नथुनी, दो नाक की कील, कुल 27160 रूपये नकद।
अभियुक्ताओ का आपराधिक इतिहासः-
1.मु0अ0सं0-182/2022 धारा-380/411 भादवि थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0-183/2022 धारा-411/414 भादवि थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीमः-
1.उ0नि0 श्री विजय सिंह गौड़ थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
2.हे0का0 राजकुमार यादव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
3.का0 विकेश चौहान थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
4.का0 गुड्डू प्रसाद थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
5.म0का0 शशिकला यादव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
6.म0का0 रनीशा कुमार थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।

