डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के विवादित पोस्टर को लेकर मामला दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया से सड़क तक लोगों में बेहद नाराजगी है। वाराणसी पहुंचे भजन सम्राट अनूप जलोटा ने मामले में बड़ा बयान दिया। मीडिया से बात करते हुए वो डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली की निर्देशक लीना मणिमेकलाई पर गुस्से में लाल दिखे।
उन्होंने लीना मणिमेकलाई को पागल बताते हुए कहा कि उसे सबसे खराब पागलखाने में जगह दिला देनी चाहिए। जलोटा ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए इस तरह के हथकंडे नहीं अपनाने चाहिए। कहा कि पहली बार जब उसने पोस्टर बनाया तो मुझे लगा कि वह अपनी फिल्म की सस्ती पब्लिसिटी के लिए ऐसा कर रही है, लेकिन जब उसने दोबारा ऐसा किया तब यह पक्का हो गया कि वह पागल है।
इसलिए उसे सबसे खराब पागलखाने में भेज देना चाहिए। वहां वो पोस्टर बनाए और पागलों में बांटती रहे, लोग देखेंगे और हंसेंगे। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बयान पर अनूप जलोटा ने कहा कि अगर वो लीना का समर्थन कर रहीं हैं तो गलत हैं क्योंकि फिल्म का पोस्टर किसी भी हाल में सही नहीं है।
ज्ञानवापी में होना चाहिए भव्य मंदिर का निर्माण


