अखिलेश यादव ने कहा, तिरंगा यात्रा के साथ दंगा करवा सकती है भाजपा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग हमेशा बांट कर राजनीति करते हैं। डिप्टी सीएम पिछड़े हैं इसलिए उनको आगे करके वो ये दिखाना चाहते हैं कि भाजपा उनके साथ हैं। अखिलेश यादव जनेश्वर मिश्र की जयंती पर मीडिया से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लिए जनेश्चर मिश्रा ने जीवन भर संघर्ष किया है। आज उनके ही आदर्श की राह पर सपा चलती है। जब वो बोलते थे तो पिन ड्राप साईलेंस का माहौल सदन में रहता था। जीवन भर समाजवादी राह के लिए उन्होंने संघर्ष किया। एक सवाल के जवाब में कहा कि पूरे देश को यह बात समझनी चाहिए कि आरएसएस की पॉलीटिकल पार्टी है तो वह भारतीय जनता पार्टी है।

आरएसएस के लोगो ने वर्षों तक झंडा नहीं लगाया। बीजेपी तिरंगा यात्रा के साथ दंगा भी करवा सकती है। कासगंज में पिछले समय तिरंगा यात्रा में दंगा हुआ था। कासगंज में भारतीय जनता पार्टी ने ही हिंदू मुसलमान के नाम पर दंगा कराया था। उन्होंने कहा कि भविष्य में जब कभी सपा की सरकार बनी तो जातीय जनगणना करवाई जाएगी। जनेश्वर मिश्र पार्क में समाजवादियों ने सबसे ऊंचा झंडा लगवाया था।सपा अध्यक्ष ने माना कि कीर्ति कोल के पर्चा रद्द होने में उनके ऑफिस की बड़ी गलती रही। उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेस की जांच सीबीसीआईडी से कराने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *