जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता 10 से 11 अगस्त तक नेहरू बालोद्यान इंटर कॉलेज कन्हईपुर वन विहार रोड जौनपुर में आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालय के छात्र, छात्राओं नें प्रतिभाग किया। जिसके मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा सचिव डॉ सुबाष चंद्र सिंह द्वारा उद्धघाटन किया गया, जिसमें विद्यालय के प्रबंधक डॉ• सी•डी• सिंह, प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार सिंह तथा सह सचिव हृदय कुमार सिंह,ताइक्वांडो महिला कोच शिवाली सिंह, अरविन्द सिंह, व्यायाम शिक्षक निखिल सिंह, संतोष कुमार पटेल, ताइक्वांडो कोच संजय पाल, उपेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
जिसमें पहले स्थान पर जगमोहन पब्लिक स्कूल महरूपुर प्रेमापुर जौनपुर रहा। दूसरे स्थान पर नेहरू बालोद्यान इंटर कॉलेज कन्हईपुर जौनपुर व तीसरे स्थान पर महाराणा प्रताप इंटरमीडिएट कॉलेज रामदियालगंज रहा।

