जौनपुर में आरक्षियो हेतु नव निर्मित आवासीय भवन का लोकार्पण

जौनपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ से वर्चुअल आवासीय बैरक / विवेचना कक्ष उद्घाटन किया गया, जिसमे जनपद जौनपुर के कुल 08 आवासीय भवनो का उद्घाटन थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर के परिसर मे कुल 08 थानो का जिसमे थाना सरायख्वाजा के 32 आरक्षीयो का बैरक/ विवेचना कक्ष, थाना जफराबाद के 40 आरक्षीयो का बैरक ,थाना गौराबादशाहपुर के 40 आरक्षीयो का बैरक , थाना सरपतहा के 40 आरक्षीयो का बैरक ,थाना नेवढिया के 32 आरक्षीयो का बैरक , थाना बरसठी के 16 आरक्षी का बैरक , थाना सिगरामऊ के 32 आरक्षी बैरक , थाना सुजानगंज के 32 आरक्षी बैरको का वर्चुअल उद्धाटन मा0मुख्यमंत्री श्री योगीआदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ से समय 11.00 बजे किया गया तथा इस अवसर पर थाना सरायख्वाजा जौनपुर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा , शाहगंज विधायक मा0 श्री रमेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्प राज सिंह व लोक निर्माण विभाग जनपद जौनपुर के सम्बन्धित अधिकारी व जनपद के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डा0 संजय कुमार अपर पुलिस अधीक्षक नगर , अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह, जितेन्द्र दूबे सीओ सीटी , सन्त प्रसाद उपाध्याय क्षेत्राधिकारी सद व प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय व अन्य जनपद के सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण के उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *