एसडीएम स्वाति शुक्ला को मिली तहसील सदर की नई जिम्मेदारी

हरदोई सदर एसडीएम आईएएस दीक्षा जैन के गैर जनपद मुख्य विकास अधिकारी के पद पर स्थानांतरण के बाद डीएम अविनाश कुमार ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय के पद पर तैनात एसडीएम स्वाति शुक्ला को तहसील सदर का कार्यभार सौंपा है। नवागत उपजिलाधिकारी स्वाति शुक्ला ने सोमवार को तहसील पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।आपको बता दें कि जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय के पद पर तैनात स्वाति शुक्ला को जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने तहसील सदर का नया उपजिलाधिकारी बनाया है। जिसके बाद एसडीएम स्वाति शुक्ला ने सदर तहसील पहुंच कर उपजिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सरल स्वभाव, बेहद ईमानदार कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ, स्वच्छ छवि की जनप्रिय अधिकारी स्वाति शुक्ला तहसील सवायजपुर की एसडी रह चुकी है। इसके अलावा गैर जनपद की तहसीलों में भी उपजिलाधिकारी के पद पर कार्य करते हुए स्वच्छ छवि और ईमानदार अधिकारी के रूप में जानी जाती रही है। उन्होंने सदैव शासन की मंशानुरूप कार्यों को करते हुए जन समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका पारदर्शिता के साथ निस्तारण करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। आज जनता के बीच पारदर्शिता के साथ कार्य करने वाली स्वच्छ प्रशासनिक अधिकारी के रूप में उनकी पहचान बन चुकी है। पीड़ितों की शिकायत सुनना और उनका समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना उनका उद्देश्य के साथ- साथ उनकी आदत में शुमार हो चुका है। एसडीएम स्वाति शुक्ला समाज के हर तबके की समस्याओं को सुनकर स्थायी समाधान कर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *