मोबाइल पर बेटी का अश्लील वीडियो देख छूट गए पिता के पसीने, फिर सामने आया हैरान करने वाला सच

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में एक किशोरी को जाल में फंसाने के बाद शातिर ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह किशोरी को ब्लैकमेल करने लगा। किशोरी के बात नहीं मानने पर उसके पिता ये वीडियो भेज दिया। पिता ने जब वीडियो में बेटी को देखा तो उसके पसीने छूट गए। पीड़िता के पिता ने बाताया आरोपी युवक ने दो बार वीडियो भेजा, जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी से एक साल पहले गब्बर नामक युवक ने मिस्ड कॉल के माध्यम से दोस्ती की थी। किशोरी को बातों के जाल में फंसा लिया। आरोप है कि धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म किया। मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

 

वीडियो वायरल करने की दी धमकी 

किशोरी ने उसकी बात नहीं मानी। इस पर वीडियो को वायरल कर बदनाम कर दिया। यह वीडियो पीड़िता के पिता को भी भेज दिया। पिता ने पहले वीडियो डिलीट कर दिया। मगर, गब्बर ने दोबारा वीडियो भेज दिया। इस पर उन्होंने थाने में तहरीर दी।

पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा 

थाना के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान ने बताया कि दुष्कर्म, आईटी एक्ट और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वह शादीशुदा है। इसके बावजूद किशोरी को परेशान कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *