घर में सेंध लगाकर चोरों ने हजारों का माल किया पार

 

रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव

हरदोई पचदेवरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार की अर्द्धरात्रि को अज्ञात चोरों ने नकब लगाकर एक घर से हजारों का सामान चोरी कर लिया । चोरी की जानकारी जब घर के परिजनों को हुई तो उन्होंने पचदेवरा थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। क्षेत्र के ग्राम खुटेपुर मजरा नसीरपुर निवासी गुड्डू सिंह पुत्र भानू सिंह का कहना है कि वह अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ रात्रि में छत पर गहरी नींद में सो रहा था तभी अज्ञात चोरों ने नकब लगाकर उसके घर में सोने, चांदी के हजारों के आभूषण और सामान चोरी कर लिया। गुड्डू सिंह की पत्नी किरन के मुताबिक जब वह सुबह उठी तो उन्होंने कमरे में लगे ताले को खोला और गेट को खोलना चाहां पर चोरों ने कमरे को अंदर से बंद कर रखा था। जब उनके खोलने से कमरे का गेट नहीं खुला तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने मकान के साइड में जाकर देखा तो उन्हें दीवार में नकब लगी दिखी । दीवार में नकब देखकर उनके होश उड़ गये।उन्होंने तत्काल घरवालों को घर में नकब लगने की जानकारी दी।घरवालों ने नकब तथा घर का सारा सामान बिखरा एवं बक्से का ताला टूटा व खुला देखा तो परिजन दंग रह गये। रात में नकब लगाकर हुई चोरी की जानकारी परिजनों एवं ग्रामीणों को सुबह हो पाई। शनिवार को सुबह जानकारी होने पर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पीड़ित ने पुलिस को चोरी के संबंध में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *