संयुक्त राष्ट्र या बहुपक्षवाद और वैश्वीकरण को लेकर बहस के बीच भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि वैश्वीकरण का समाधान विकेंद्रीकरण है और बहुपक्षवाद का हल इसमें सुधार है, न कि 1945 (UN) का पुराना ढांचा।
शुक्रवार को न्यूयॉर्क के ‘ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन‘ द्वारा आयोजित ‘जी-20 इंपीरेटिव : ग्रीन ग्रोथ एंड डेवलपमेंट फॉर ऑल‘ नामक एक कार्यक्रम में बोलते हुए जयशंकर ने यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘फिलहाल दो शब्द ‘वैश्वीकरण‘ और ‘बहुपक्षवाद‘ निशाने पर हैं। मैं नहीं सोचता कि इनमें से कुछ भी गलत है, लेकिन इनके लिए आज चुनौतीयोग्य यह कि इनका क्रियान्वयन कैसे किया गया है? क्या बहुपक्षवाद ने हमें विफल कर दिया है? मैं कहूंगा कि बहुपक्षवाद का यह रूप ऐसे लोगों के हाथ में है, जिन्होंने इसका कभी इस्तेमाल ही नहीं किया।‘

