जयपुर -: देश की उपासना
लक्ष्मणगढ़ शेखावाटी अंचल के जाने माने कवि व बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान के संयोजक हरीश शर्मा व अभियान के सह-संयोजक आकाश झुरिया एवं टीम के सक्रिय सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता अनमोल सुरेका व स्कैच आर्टिस्ट मनीष ढ़ाका को जयपुर में “इंटरनेशनल अचीवर्स ऑफ द ईयर अवार्ड-2022” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि महानुभावों के द्वारा प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर टीम सदस्यों को सम्मानित किया गया। यह जानकारी देते हुए शक्ति फ़िल्म प्रोडक्शन फ़िल्म की फाउंडर अंबालिका शास्त्री ने बताया कि बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान की टीम के द्वारा किये गए सेवा कार्यो व समाज हित के लिए किये गए अनेकों प्रयासों को लेकर यह सम्मान भेंट किया गया।अभियान की टीम हमेशा ही सामाजिक कार्यो में अग्रणी रही है।

