बीएसएन ग्लोबल स्कूल में धूमधाम से मनाई गांधी और शास्त्री जयंती : गांधी और शास्त्री जयंती पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

बीएसएन ग्लोबल स्कूल बेलावं उर्फ शाहपुर, बेलघाट के तत्वावधान में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 153 वीं जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के 118 वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण और राष्टगान के बाद गांधी और शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। सभी अध्यापकों और बच्चों ने भी गांधी और शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा चार से आठ में पढ़ने वाले बच्चों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता में गांधी और शास्त्री के जीवनी व व्यक्तित्व से सम्बंधित सवाल पूछे गए। जिसमें प्रथम स्थान पर आलोक द्वितीय स्थान पर आज़ाद गुप्ता और तृतीय स्थान पर कृति रही। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कृति पासवान, याशमीन और पलक ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।विद्यालय के निदेशक जे के जायसवाल ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का व्यक्तित्व और कृतित्व अतुलनीय रहा हैं। दोनों महापुरुषों का जीवन दर्शन आज भी हम सबका मार्गदर्शन करता हैं।सत्य और अहिंसा की धारणा को आत्मसात करने वाले गांधी जी भारत के साथ इस प्रकार से एक रूप हो गए थे कि वे मोहनदास करमचंद गांधी से महात्मा बन गए। सादा जीवन उच्च विचार को अपने जीवन में आत्मसात करने वाले शास्त्री जी के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।दोनों महान हस्तियों ने अपने कार्यों और विचारों से देश और दुनियाभर के जनमानस पर अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है।विद्यार्थियों ने भी भाषण और कविताओं द्वारा दोनों महापुरुषों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर दीपक सिंह, वर्षा श्रीवास्तव,
चन्द्रकला मौर्य, चन्द्रमति यादव, कुसुम, सुमन,प्रतिभा, बबीता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *