बेटी स्वावलंबन सुरक्षा समिति की तरफ से चौपाल लगाई गई

बेटी स्वावलंबन सुरक्षा समिति की तरफ से एक चौपाल की व्यवस्था शुक्ला ट्रांसपोर्ट के पीछे मुरादगंज न्यू कॉलोनी जौनपुर में किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में जौनपुर महिला थाना अध्यक्ष किरण मिश्रा ने बेटियों की सुरक्षा के लिए बताया कि 1090 एक कॉल बेटियों की सुरक्षा के लिए काफी पर्याप्त है बेटियों को कहीं भी आने जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो वह महिला थाना को बेझिझक सूचित कर सकती हैं और मैं हमेशा उनकी सुरक्षा में तत्पर रहूंगी कोई भी पीड़ित महिला या उसकी महिला रिश्तेदार अपनी शिकायत इस नंबर पर नि:शुल्क दर्ज करवा सकती है। शिकायत करने वाली महिला की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पीड़िता को किसी भी हालत में पुलिस थाने या किसी आफिस में नहीं बुलाया जाएगा। और कांस्टेबल आरती सिंह सिंह ने बताया कि आज हम सब बेटियां बहुत आगे बढ़ रहे हैं इसलिए किसी भी मैटर को अपने घर में किसी से छिपाना नहीं चाहिए किसी भी बात को घर में छिपाने से अराजक तत्वों के लोगों को हौसला मिलता है इसलिए उसके उनके हौसले को बड़ने नहीं देना है तुरंत ही मुंह तोड़ जवाब देना है इस अवसर पर समिति के संस्थापक अध्यक्ष डी के अग्रहरि ने बताया कि यह समिति बेटियों को स्वावलंबी बनाने के लिए हर कदम एक प्रयास होगा और हमारी मांग है की सभी समाज की बेटियों को शिक्षा स्वास्थ्य एवं स्वावलंबी बनाने का कानून पास किया जाए इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपिका अग्रहरि चंद्रावती निगम मृदुला श्रीवास्तव बबिता प्रजापति रीता देवी मोनिका गौतम सीमा चौहान साधना बरनवाल कंचन चौहान शोभना स्मृति सोनी सिंह अनिमका पांडे छाया गौतम सुशीला यादव अर्चना एडवोकेट कंचन चौहान चंद्रकला ज्ञानमती आदि लोगों की उपस्थिति रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *