रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव
पाली-हरदोई शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक रविवार को जनपद के सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन के तहत रविवार को पाली प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन डॉ सुजीत कुमार एवं डॉ पीयूष की उपस्थिति में हुआ। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में कुल 119 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करके उन्हें दवाइयां दी गयीं। मौसम में हो रहे परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य शिविर में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही वहीं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय दौलतपुर की डॉ मीनाक्षी ने भी काफी मरीजों का विधिवत उपचार कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया। डॉ सुजीत कुमार ने मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने एवं खान -पान में विशेष ध्यान देने ,स्वच्छ रहने,मच्छरों से बचाव के साथ -साथ खूब पानी पीने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस समय बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में आये दिन बढ़ोतरी हो रही है। बुखार को हल्के में न लें ।बुखार आने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाकर डॉक्टर की सलाह से ही मेडिसिन लें, बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवा का इस्तेमाल करना घातक हो सकता है। इस अवसर पर स्टॉफ नर्स पृथ्वी सिंह ,अजय कुमार अभिराज,प्रदीप, मनीष कुमार सिंह, ललित मोहन,मनीराम, अनुदीप बाजपेयी,आदि मौजूद रहे।

