श्री अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज व प्रभारी निरीक्षक शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 17-10-2022 को थाना स्थानीय के उ0नि0 श्री संजय सिंह व हमराही कर्मचारीगण द्वारा अवैध नशीले पाउडर के साथ एक अभियुक्त प्रकाश यादव पुत्र बहादुर यादव निवासी उसराभादी पानदरिबा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को जेसीज चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त प्रकाश उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1.प्रकाश यादव पुत्र बहादुर यादव निवासी उसराभादी पानदरिबा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
बरामदगी
1.50 ग्राम नशीला पाउडर
आपराधिक इतिहासः-
1.मु0अ0सं0 285/2022 धारा 8/22 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-
1.उ0नि0 श्री संजय सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
2.हे0का0 प्रदीप यादव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
3.का0 अश्वनी शर्मा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
4.का0 अभिषेक कुमार थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।

