विकासखंड शाहगंज अंतर्गत न्याय पंचायत खेतासराय की शिक्षा संकुल बैठक उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या सोधीं में शुक्रवार को संपन्न हुईl बैठक की शुरुआत ईश वंदना से हुईl बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल ने कीl बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि हमें जनपद में प्रथम निपुण ब्लॉक बनना है, इसके लिए हमें हर संभव प्रयास कर नौनिहालों को अपेक्षित दक्षताए प्रदान करनी है, उन्होंने डीबीटी, कायाकल्प, शिक्षक छात्र संबंध आदि पर चर्चा की, एआरपी प्रशांत मिश्र ने कहां की हमें निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार कार्य कर पूरी टीम भावना के साथ, अपने ब्लॉक को निपुण बनाना है, उन्होंने शिक्षक डायरी, शिक्षण योजना, समूह विभाजन आदि पर विस्तृत चर्चा की/ सभी शिक्षकों को अति शीघ्र निपुण ब्लॉक बनाने की शपथ दिलाई गई/ उपस्थित सभी शिक्षकों ने बारी बारी से अपने विचार पटल पर रखे/बैठक में रामसकल यादव, राम स्वारथं, सुधाकर सिंह, लोकेश मौर्य, मोहम्मद तल्हा, पूनम त्रिपाठी मोहम्मद फैजान, आदि शिक्षक उपस्थित रहे/

