ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। श्री आर्ट्स टीम द्वारा ललितकलाअकादमी लालबारादरी, लखनऊ में क्रिएटिव स्पार्क कला प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि शशांक अग्रवाल ( उपाध्यक्ष कोटक ), श्री सीताराम कश्यप जी ( अध्यक्ष ललितकला अकादमी) और कृष्ण दत्त मिश्र ( योगगुरु) द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। श्री आर्ट्स टीम की सभी छात्राओं (वंदना टण्डन, कनिका शर्मा, सृष्टि सिंह, सजल श्रीवास्तव, रुचि चौहान, माही गुप्ता, कोमल सिंह) ने अपने गुरु मोहन मानव का धन्यवाद किया जिनकी उपस्थिति में उन्हें इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर अपनी कला को प्रदर्शित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यह प्रदर्शनी -22 अक्टूबर तक चलेगी। आप सभी की उपस्थिति कार्यक्रम की सफलता के लिए अत्यंत मूल्यवान है। ललित कला अकादमी में केसर बाग लखनऊ में बच्चों ने क्रिएटिविटी स्पार्क कला प्रदर्शनी जिसमें मुख्य अतिथि शशांक अग्रवाल उपाध्यक्ष कोटक लाइफ लखनऊ विशिष्ट अतिथि सीता राम कश्यप एवं कृष्ण दत्त मिश्रा योग गुरु छावनी परिषद कैंट लखनऊ ने कहा कि पेंटिंग में, जीवन में चल रहे उतार-चढ़ाव को अपनी सोच कैनवास पर उतारना अगर सीखना है तो इन बच्चों से सीखे। भारतीय आदर्श योग संस्थान के अध्यक्ष कृष्ण दत्त मिश्र ने कहा कि आने वाले समय में यह बच्चे भारत की धरोहर को चित्रकला के माध्यम से संदेश देंगे।कला के क्षेत्र में बच्चों को सिखाने का काम टेक्नो ग्रुप के आचार्य मोहन मावा थे। इन्होंने इन बच्चों को बहुत बारीकी से कला के क्षेत्र में उभरा है उनका अभिवादन जरूरी है।

