निपुण लक्ष्य प्राप्त बच्चे हुए सम्मानित

जनपद के शाहगंज ब्लाक अंतर्गत न्याय पंचायत खलीलपुर के प्राथमिक विद्यालय धौरइल में निपुण लक्ष्य प्राप्त नौनिहालों सम्मानित किया गया/ लक्ष्य प्राप्त बच्चों के मुकुट आदि प्रतीक बहुत ही आकर्षक लग रहे थे, बच्चों ने अपने हाथ में अपने नाम और कक्षा की तख्ती ले रखी थीl एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया/ जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे बच्चों को प्रदेश मंत्री ए आर पी एसोसिएशन एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ शाहगंज, प्रशांत मिश्र के द्वारा पुरस्कृत प्रेरित किया गया/ श्री मिश्र ने बताया की जनपद में ऊर्जावान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल एवं ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी जयसवाल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारी पूरी ए आर पी टीम, शिक्षक संकुल , प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों से समन्वय स्थापित कर ब्लॉक शाहगंज को निपुण ब्लॉक बनाने हेतु कृत संकल्पित हैं/ उपस्थित अभिभावकों में उत्साह देखा गया, उन्हें भी निपुण लक्ष्य के बारे में बताया गयाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *