एस0के0डी0 अकाडमी में बच्चों ने मनाया दीवाली उत्सव

 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ.घनतेरस व धन्वन्तिरी त्रयोदशी के अवसर पर एस0के0डी0 अकाडमी की डिग्री सेक्शन सहित सभी शाखाओं में दीवाली उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। अकाडमी की सभी शाखाओं में इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। साथ ही विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी रगोलियों से जगमगा दिया।

इस अवसर पर बच्चों ने रंगोली के साथ दीपक, थाल सज्जा के साथ पोस्टर व कार्ड बनाओं प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी कियाय गया। सभी बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुये निदेशक मनीष सिंह ने सभी को दीपावली की शुभकामनायें देते हुये पुरस्कार प्रदान किये। साथ ही पूरे एसकेडी स्टाफ को दीवाली के अवसर पर मिष्ठान्न, ड्राई फ्रूट्स व उपहार प्रदान किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *