प्री-प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी उभरती प्रतिभा का किया प्रदर्शन

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। एस.के.डी. एकेडमी वर्ष 2022 को अपने 25 वर्ष पूरे कर रहा है। इसी उपलक्ष्य में वर्षपर्यन्त कार्यक्रमों का आयोजन विद्यालय की सभी शाखाओं में किया गया।
दिनांक 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक सिल्वर जुबली कार्निवाल का आयोजन किया गया। इसी श्रृंखला में दिनांक 29 अक्टूबर को विद्यालय की सभी शाखाओं में प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक के सभी छात्रों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए रजत जयंती विषय पर कार्ड मेकिंग, कविता लेखन, म्यूजिकल चेयर, दोहा-चौपाई, नुक्कड़ नाटक आदि का प्रदर्शन बड़े उत्साह तथा सफलता से किया।
इस अवसर पर रंगोली, मेंहदी, थाल-सज्जा, पुष्प-सज्जा, लोगो डिजाइन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन देखने योग्य था। प्री-प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी उभरती प्रतिमा का प्रदर्शन बड़े उत्साह से किया। विद्यालय प्रांगण बच्चों की प्रसन्नता से परिपूर्ण रहा। इस प्रकार सभी ने सिल्वर जुबली कार्निवाल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अंत में विद्यालय के निदेशक श्री मनीष सिंह जी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा बच्चों को अपने आशीर्वचनों से अभिसिंचित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *