आर एल पाण्डेय
खरगूपुर(गोंडा)।झालीधाम आश्रम में कार्तिक शुक्ल पक्ष अक्षय नवमी के अवसर पर परिक्रमा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
प्रसिद्ध झालीधाम आश्रम के महंत नरसिंह दास महाराज की अगुवाई में बुधवार को प्रातः 9:30 बजे मन्दिर से भगवान श्रीराम,सीता जी की पूजन अर्चन व स्वामी राम मिलन दास महाराज की समाधि पर पुष्प अर्पित करने के बाद परिक्रमा का शुरुआत हुआ। खरगूपुर सहित आस-पास ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही श्रावस्ती,बलरामपुर,बहराइच से आये बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।वहीं स्वामी राम मिलन दास महाराज की समाधि पर श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर किया।पांच किलो मीटर दूरी की परिक्रमा में शामिल श्रद्धालु श्रीराम,जय राम,जय-जय राम का उदघोष करते रहे।परिक्रमा में आस पास के अलावा पड़ोसी जिले बलरामपुर, बहराइच,श्रावस्ती के महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे।परिक्रमा में शामिल होने के लिए लोगों का यहां भोर से ही पहुंचना शुरू हो गया था।इस दौरान श्रीराम,सीता,लक्ष्मण व हनुमान की आकर्षक झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।परिक्रमा में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी,जिलामहामंत्री भाजपा आशीष त्रिपाठी,धर्मेंद्र मिश्रा,राकेश तिवारी,संतोष घनश्याम शुक्ला,वेद प्रकाश शुक्ला,अखिलेश तिवारी,रविन्द्र कश्यप,अरविंद मिश्रा,जगदम्बा प्रसाद तिवारी संजीव गुप्ता सूरज शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।झालीधाम आश्रम में परिक्रमा व मेले की सुरक्षा के लिए प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह स्थानीय थाने व अन्य स्थानों से आये उपनिरीक्षकों तथा महिला पुरुष आरक्षियों के साथ मुस्तैद रहे।

