ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। एलेन हाउस 6 वृंदावन योजना लखनऊ, में आयोजित दो दिवसीय विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, गणित एवं कला विषयों पर आधारित वर्किंग मॉडल, पीपीटी, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम दिन लखनऊ के विविध विद्यालयों के मध्य लखनऊ मॉडल पब्लिक स्कूल फरीदीपुर लखनऊ के विद्यार्थियों ने Cat A (VI to VIII) SA01, एवं Cat B (IX to X) SA02 में द्वितीय स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता में विजेता बन ट्रॉफी प्राप्त की तथा स्वयं और संस्था को गौरवान्वित किया । विद्यालय प्रबंधक अवधेश सिंह, प्रबन्ध निर्देशक डॉ अमित सिंह तथा प्रधानाचार्य गुंजन खत्री ने इन्हें इस कार्य के लिए हार्दिक बधाई दी एवं इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

