अयोध्या (संवाददाता) सुरेंद्र कुमार।जनपद अयोध्या में देवकाली स्थित हनुमान मंदिर के पीछे आदर्श पुरम कॉलोनी मे देवांश हॉस्पिटल मे निसंतान महिलाओं के लिये निसंतान निवारण कैंप का आयोजन किया गया। ये कैम्प सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा।जिसमें केजीएमयू लखनऊ की मशहूर आईoवीoएफo विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ पूजा गुप्ता ने निसंतान महिलाओं को I.V.F के बारे में जानकारी दी की आईoवीoएफo क्या है। कृत्रिम गर्भाधान के द्वारा आईo,वीoएफo विधि से निसंतान महिलाएं अब माता पिता बन सकेंगे। वहीं इस कैंप में निःशुल्क जांच कर निःशुल्क उपचार व किया गया। इस कैंप में देवांश हॉस्पिटल की डॉक्टर साक्षी त्रिपाठी, लखनऊ केजीएमयू की आईOवीOएफO विशेषज्ञ डाo पूजा गुप्ता, और देवांश हॉस्पिटल के समस्त स्टॉप मौजूद रहे। इस कैंप का मेन उद्देश्य निसंतान निवारण कैम्प है।
Byte- डॉक्टर पूजा गुप्ता आईoवीoएफo विशेषज्ञ केजीएमयू लखनऊ।
Byte- वंदना पेशेंट।

