जिला कारागार, कानपुर नगर में बंदियों हेतु कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

संवाददाता प्रवीण सिंह चंदेल कानपुर नगर

जिला कारागार, कानपुर नगर में स्वयंसेवी संस्था भारत सेवा आश्रम, नई दिल्ली द्वारा बंदियों हेतु ‘‘कम्बल वितरण कार्यक्रम’’ का आयोजन किया गया।
भारत सेवा आश्रम की अध्यक्षा शुभा मिश्रा के सौजन्य से जिला कारागार, कानपुर नगर में ‘‘कम्बल वितरण कार्यक्रम’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अपनी मां के साथ रह रही 05 वर्षीय आयुषी द्वारा गायत्री मन्त्र तथा महामृत्युंजय मन्त्र के पाठ से हुआ। आयोजित कार्यक्रम में कारागार में निरूद्ध समस्त महिला बंदियों एवं अत्यन्त वृद्ध, बीमार तथा जरूरतमंद बंदियों को उनकी आवश्यकतानुसार कम्बल वितरित किये गये। इस अवसर पर कारागार के निरीक्षण एवं बंदियों को विधिक परामर्श हेतु आयीं माननीय शुभी गुप्ता-अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर भी उपस्थित रहीं। आयोजित कार्यक्रम में भारत सेवा आश्रम के सदस्यगण-श्री अर्जुन शुक्ला, श्री धर्मेन्द्र शुक्ला, श्री शैलेन्द्र सिंह, श्री अभिषेक अग्रवाल, जेलर-श्री अनिल कुमार पाण्डेय, उप कारापाल-श्री कृष्ण मोहन चंद्र, श्री प्रशांत उपाध्याय, श्री राजेश कुमार मौर्या, श्री अनिल कुमार, एवं श्रीमती साॅयमा जलीस उपस्थित रहीं।
कारागार अधीक्षक डाॅ0 बी0डी0 पाण्डेय द्वारा स्वयंसेवी संस्था भारत सेवा आश्रम, नई दिल्ली द्वारा बंदियों को कम्बल वितरित किये जाने की सराहना करते हुए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *