तहसील समाधान दिवस में 37 शिकायतों में केवल 2 हुई निस्तारित

रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव

पाली-हरदोई शनिवार को उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में तहसील सवायजपुर परिसर में एसडीएम राकेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसीलदार अरुणिमा श्रीवास्तव की मौजूदगी में एस डीएम ने जन शिकायतों को सुना। उपजिलाधिकारी राकेश सिंह व तहसीलदार अरुणिमा श्रीवास्तव ने आये हुये फरियादियों की शिकायतों को एक-एक करके सुना और उनका निराकरण किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 37 शिकायतें मिली जिनमें से 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष सभी शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश संबंधित को दिए, कहा कि समस्याओं तथा शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समय सीमा में कराया जाये। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये।एसडीएम राकेश सिंह ने कहा कि सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। समाधान दिवस में उन्होंने कहा कि सरकारी जमीनों पर कब्जा जमाये लोगों को चिन्हित कर उन पर कठोर कार्यवाही कर जमीन कब्जा मुक्त कराई जाएगी। इस अवसर पर राजस्व,पुलिस व अन्य संबंधित विभागों के कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *