निदेशक मनीष सिंह ने सभी विजेता बच्चों को उनकी जीत के लिए बधाई दी व भविष्य के लिए शुभकामनायें दी

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। एस के डी अकादमी की ई ब्लॉक राजाजीपुरम की कक्षा दस की यशी शर्मा ने 18वीं डिस्ट्रिक्ट स्तर ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। साथ ही अन्य प्रतियोगिता जो कि नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2022 में भी कक्षा दस की छात्रा ई ब्लॉक राजाजीपुरम की उन्नति गुप्ता ने भी स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 7 में पढ़ने वाले हर्ष कुमार राज ने भी नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2022 में रजत पदक हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
संस्था के निदेशक मनीष सिंह ने सभी विजेता बच्चों को उनकी जीत के लिए बधाई दी व भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *