खरगूपुर(गोंडा)।बिजली खम्भे पर चढ़कर गड़बड़ी ठीक कर रहा युवक करंट लगने से नीचे आ गिरा और करंट से झुलस गया।जिसे स्थानीय सी एच सी लाया गया,जहां से उसे जिलाचिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।गुरुवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत विशुनापुर फीडर के झालीधाम आश्रम के निकट एक विद्युत खम्भे पर चढ़कर पंडित पुरवा चौहट्टा गांव निवासी शिवम पाठक(18) पुत्र आनन्द चक्रधर पाठक गड़बड़ी ठीक कर रहा था।इसी बीच वह बिजली की चपेट में आकर खम्भे से नीचे आ गिरा।करंट से युवक का दायां हाथ व पैर आदि बुरी तरह से झुलस गया।मौके पर आस पास के लोग पहुंचे और उसे स्थानीय सी एच सी पहुंचाया।जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिलाचिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।विद्युत उपकेंद्र खरगूपुर के अवर अभियंता बी के प्रजापति ने बताया कि खम्भे पर चढ़कर बिजली से झुलसा युवक प्राइवेट व्यक्ति था।विद्युत उपकेंद्र से दुर्घटना के समय किसी ने सेट डाउन नहीं लिया था।

