ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। दुबग्गा स्थित लखनऊ मॉडल पब्लिक स्कूल फरीदीपुर दुबग्गा लखनऊ में दीपक रावत (द डांस सिटी स्टूडियो) द्वारा अंतरविद्यालय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लखनऊ जनपद से लखनऊ मॉडल पब्लिक स्कूल फरीदीपुर, लखनऊ मॉडल पब्लिक इण्टर कॉलेज, मिलेनियम पब्लिक स्कूल, ग्रीनवे पब्लिक स्कूल, लामार्टीनियर गर्ल्स कॉलेज सहित विविध विद्यालयों के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें मुख्य अतिथि रूप में पार्षद बादशाह गाजी (कन्हैया माधवपुर वार्ड ) तथा निर्णायक मण्डल में शुभम वर्मा (मास्टर इन कंटेंपरेरी वैलेट एण्ड जाज), आयुष श्रीवास्तव (मास्टर इन परफार्मिंग आर्ट एण्ड कत्थक डांस) की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी प्रतिभागियों ने अपने नृत्य कला के हुनर का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायक मण्डल द्वारा सभी प्रतिभागियों के हुनर का अतिसूक्ष्म निरीक्षण कर उन में से मिशिका टंडन (जूनियर), साक्षी मिश्रा (सीनियर) को प्रथम अरनव (जूनियर), वर्तिका (सीनियर) को द्वितीय एवं मानवी, लक्ष्य (जूनियर) शिव यादव (सीनियर) को तृतीय विजेता घोषित किया गया और उन्हें पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी मैडल सर्टिफिकेट एवं नकद धनराशि प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया। अन्य सभी प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार स्वरूप सर्टिफिकेट और मैडल प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रिंसिपल गुंजन खत्री ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

