ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। यात्री सेवा में पूर्ण निष्ठा के साथ सदैव तत्पर रेलवे सुरक्षा बल उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के तहत गत दिवसो में मंडल के विभिन्न स्टेशनो पर ऑपरेशन नन्हें फ़रिश्ते ,ऑपरेशन यात्री सुरक्षा एवं ऑपरेशन अमानत का संचालन करते हुए इसके तहत निम्न गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित किया गया जिनका ब्यौरा निम्नवत है :-
• दिनांक 17.01.2023 को रे0सु0ब0 पोस्ट वाराणसी जं. (कैण्ट) में स्टेशन ड्यूटी में कार्यरत कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी के दौरान विश्वस्त सूत्रों द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ वांछित /संदिग्ध व्यक्ति, रेलवे स्टेशन पार्सल गेट के पास मौजूद है, जो यात्रियों को मजबूरी बताकर चोरी का मोबाईल बेचने के फिराक में है,सूचना प्राप्त इसपर कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर उक्त दोनों व्यक्तियों को आवश्यक बल प्रयोग कर मौके पर ही पकड़ लिया एवं जिनके पास से तलाशी के दौरान दो चोरी के मोबाईल बरामद किये गए एवं अग्रिम कार्यवाही हेतु दोनों व्यक्तियों को जी.आर.पी. के सुपुर्द किया गया |
• दिनांक 17.01.2023 को ऑन ड्यूटी रे०सु० ब० द्वारा रेलवे स्टेशन वाराणसी जं. (कैण्ट) चेकिंग के दौरान तीन लड़के 1.अरमान पुत्र मुश्ताक अहमद उम्र 12 वर्ष निवासी मजारपट्टी थाना कोतवाली जिला भदोही 2.शाह्नबाज़ पुत्र मुश्ताक अहमद उम्र 12 वर्ष निवासी मजारपट्टी थाना कोतवाली जिला भदोही 3.रितेश कुमार पुत्र रमेश उम्र 12 वर्ष निवासी चतरा थाना चतरा जिला कोडरमा झारखण्ड घूमते हुए मिले जिन्हें पोस्ट पर लाकर गुड़िया रेलवे चाइल्ड लाइन वाराणसी को नियमानुसार सुपुर्द किया गया। |
• दिनांक 17 /1/ 23 को गाड़ी संख्या 13005 हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस पर ऑन ड्यूटी टिकट चेकिंग कर्मचारी द्वारा गाड़ी के लखनऊ स्टेशन आने पर ऑन ड्यूटी रे०सु० ब० को एक लड़की उम्र 16 साल को सुपुर्द किया गया एवं पूछताछ किया गया तथा लड़की से प्राप्त सूचना के आधार पर उक्त लड़की ने अपने घर का पता पिताजी का मो० न० बताया | इस लड़की को चाइल्ड लाइन एहसास चारबाग लखनऊ को अग्रिम कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया।
• दिनांक 17.01.2023 को हेल्पलाइन नंबर 139 लखनऊ से समय 16:56 बजे सूचना प्राप्त हुई थी गाड़ी संख्या 12179 लखनऊ आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस के कोच संख्या D1, बर्थ नंबर 59 पर दो नीले रंग के बैग छूट गए हैं, उक्त सूचना प्राप्त होने पर ऑन ड्यूटी रे०सु० ब० पोस्ट उन्नाव द्वारा उक्त गाड़ी के उन्नाव आगमन पर उक्त कोच के सीट नंबर 59 पर चेक करने पर दो नीले बैग मिले, उक्त बैगो को उतार कर पोस्ट पर लाया गया तथा उक्त के संबंध में मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष लखनऊ व यात्री नितेश कुमार पासवान को उसके मोबाइल नंबर पर सूचित किया गया। यात्री के पोस्ट पर आने पर विधिक कार्यवाही करने के उपरांत उक्त बैगो को सही सलामत यात्री के सुपुर्द किया गया |

