लाखा बंजारा नायक समाज सेवा संस्थान द्वारा विधायक निवास दारुलसफा में किया गया तहरी भोज का आयोजन

पत्रकार मृत्युंजय प्रताप सिंह
 लखनऊ में तहरी भोज का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, विशिष्ट अतिथि अनूप प्रधान, राजस्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश, लालजी निर्मल, अध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं जनजाति वित्त विकास निगम उत्तर प्रदेश, ओम प्रकाश नायक सदस्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग उत्तर प्रदेश, महापौर संयुक्ता भाटिया नगर निगम लखनऊ, रामचंदर कनौजिया अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा उत्तर प्रदेश आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि लाखा बंजारा समाज की सरकार में भागीदारी दिलाने के लिए हम सभी संकल्पित हैं। देश आजादी से लेकर आज तक किसी की सरकार ने कोई भी भागीदारी बंजारा समाज को नहीं दी और जल्द से जल्द हम लोग मुख्यमंत्री से मिलकर नायक समाज की राजनैतिक भागीदारी दिलाने व तहरी भोज के शुभ अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष राजू सिंह नायक व प्रभारी कमलेश प्रजापति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अति पिछड़े समाज को मान सम्मान बढ़ाने के लिए लाखा बंजारा नायक समाज को सरकार में कोई ना कोई पद जरूर देगी, जिससे बंजारा नायक समाज को गौरव प्राप्त होगा। चूंकि बंजारा नायक समाज भारतीय जनता पार्टी समर्पित संगठन है। इस अवसर पर महिला मोर्चा की अध्यक्षा पूनम बहन ने कहा कि हमारे तहरी भोजन में शामिल सभी अतिथिगण संस्थानों व समाज सरकार में भागेदारी दिलाने का काम करेंगे ऐसा मै आशा व विश्वास करती हूं। भोज में प्रमुख रूप से उपस्थित सुरेंद्र शर्मा उर्फ दिप्पन भाई अध्यक्ष, जनमानस कल्याण सेवा संस्थान, उत्तर प्रदेश शत्रोहन वाल्मीकि अध्यक्ष, यंग मैन सोशल फाउंडेशन उत्तर प्रदेश, सोनेलाल नायक, भीखम सिंह नायक, अरुण तिवारी, ज्ञान सिंह नायक, विजय सिंह नायक मनजीत सिंह नायक, टार्जन सिंह नायक, माही नायक,गंभीर सिंह नायक, गीता देवी, शिल्पा देवी, संत कुमार नायक प्रधान, दीपक हर विलास आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *