कासा ग्रीन्स इग्जोटिका मे कासा ग्रीनस रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने वहां के सभी निवासियों के साथ मिलकर 74वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित कर सभी को गणतंत्र दिवस की बधाईयाँ और शुभकामनाऐं दी । इस हेतु पिछले एक सप्ताह से शतरंज, टेबिल टेनिस, क्विज, भाषण प्रतियोगिता के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा था । गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम पर आयोजित कार्यक्रम मे सभी विजेताओं, उपविजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र के साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन कर रही श्रीमती राजलक्ष्मी शर्मा ने सफल संचालन के साथ ही मै भारत माँ हू के माध्यम से भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम की प्रमुख घटनाओं के साथ ही महान नायकों की झलकी दी । इस अवसर पर सोसाइटी के सभी निवासियों की तरफ से सोसायटी के अध्यक्ष द्वारा लखनऊ विश्विद्यालय मे भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डा अमृताॅशु शुक्ल को उनके अमेरिका की स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा बनाई गई दुनिया के दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची मे स्थान प्राप्त करने पर सम्मान पत्र, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश शुक्ल, उपाध्यक्ष कमलकिशोर सिंह,सचिव नीलाभ कृष्ण ने एसोसिएशन की तरफ से किये जा रहे कार्यो के बारे मे अवगत कराते हुए बताया कि संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अधीन कार्य करते हुए बिल्डर से हैंडओवर के प्रयास किए जा रहे हैं ।
उन्होने कहा कि भारतीय संविधान हमे अधिकारों के साथ कर्तव्यों का बोध भी कराता है और हमे न्याय के प्रति वैधानिक शक्तियो मे पूर्ण आस्था एवं बल देता है ।

