ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। रजत वोमेन्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट, लखनऊ में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा G 20 शिखर सम्मेलन(“वसुधैव कुटुम्बकम” या “एक पृथ्वी · एक कुटुंब · एक भविष्य”) की अध्यक्षता भारत को मिलने के उपलक्ष्य में पोस्टर एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें निम्न विषयवस्तु पर पोस्टर और स्लोगन बनाए गएl
विश्व के बदलते परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए सतत विकास, स्वास्थ्य, नारी सशक्तिकरण, ,भारतीय संस्कृति, कृषि, ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, डिजिटल परिवर्तन, रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर और भ्रष्टाचार विरोधी विषय।
उपरोक्त विषय पर छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता NSS कॉर्डिनेटर डा मनीषा सिंह ने किया तथा संचालन डॉ देवेंद्र कुमार ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी स्टूडेंट्स और शिक्षक शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा।

