बुधवार को देर शाम देव शिला पहुंची अयोध्या संत महात्मा व उप सूचना निदेशक सहित अन्य प्रमुख लोगों ने किया शिला का पूजन

 

अयोध्या।बुधवार को देर शाम अयोध्या पहुंचने पर देव शिला पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र, निवर्तमान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय,उप निदेशक सूचना मुरली धर सहित अन्य भाजपा नेताओं व अन्य पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा व मत्था टेककर पूजा अर्चना किया।
मालूम हो कि नेपाल के जनकपुर से चलकर देव शिला बुधवार की देर रात रामनगरी अयोध्या पहुंची। मान्यता के मुताबिक भगवान विष्णु का स्वरूप मानी जाने वाली देव शिला का राम नगरी में भव्य अभिनंदन किया गया।हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार की देर रात करीब 9 बजे जैसे ही यह यात्रा पहुँची वहां पर जय श्री राम का नारा गूंजने लगा। इस मौके पर वहां पर मौजूद लोगों ने पुष्प वर्षा की तो जमकर आतिशबाजी भी हुई है।भगवान राम की नगरी में शिला के स्वागत के लिए राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी काफी देर तक इंतजार करते रहे।अयोध्या पहुंचने पर देव शिला पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र, निवर्तमान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय,उप निदेशक सूचना मुरली धर सहित अन्य भाजपा नेताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।इसके बाद सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ नाचते गाते भक्तों की भीड़ व जय श्रीराम के उद्घोष के बीच यात्रा रामसेवक पुरम कार्यशाला पहुंची। यहां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी वाह सृष्टि महंत देवेंद्र दास ने देव शिला पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच क्रेन के माध्यम से शिला को रामसेवक पुरम में गाड़ी से उतार कर रखा गया। इससे पूर्व वैदिक आचार्यों के निर्देशन में शालिग्राम की आरती भी उतारी गई।नेपाल की पवित्र काली गंडकी नदी से ये पत्थर निकाले गए हैं।अभिषेक और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शिला को 26 जनवरी को अयोध्या के लिए रवाना किया गया था।इस दौरान यह बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश में कुशीनगर और गोरखपुर होते हुए बुधवार को अयोध्या पहुंची है।नेपाल की शालिग्रामी नदी से निकाले गए दो बड़े पत्थरों को दो बड़े ट्रकों पर लादकर भारत लाया गया। इस दौरान वह बिहार के गोपालगंज, मधुबनी, दरभंगा के साथ उत्तर प्रदेश के कुशीनगर और गोरखपुर से होते हुए अयोध्या पहुंची।शिला यात्रा की अगुवाई राम जानकी मंदिर नेपाल के महंत राम पतेश्वर दास, नेपाल सरकार के पूर्व गृहमंत्री विमलेंद्र निधि सहित विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज व राम मंदिर के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल कर रहे थे।यात्रा के साथ नेपाल से करीब 200 भक्त भी अयोध्या पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *