केराकत जौनपुर।चंदवक थाना क्षेत्र के गांव मूर्खा में माँ दुर्गा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित माँ दुर्गा गर्ल्स डिग्री कॉलेज में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय महिला वालीबाल प्रतियोगिता हुई प्रारंभ।जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने माँ भगवती सरस्वती जी की पूजा अर्चना कर अपने कर कमलों द्वारा फीता काटकर किया। और इसके बाद देश से आई हुई महिला वालीबाल खिलाड़ियों का परिचय देते हुए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर आए हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह व एमएलसी प्रिंस सिंह का लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।इस अवसर पर उन्होंने माँ दुर्गा गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्रबंधक दयाशंकर सिंह को धन्यवाद देकर कहा कि लड़कियां भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। इसलिए उनको इस खेल में बढ़ावा देना अपने आपमें गर्व की बात है वहीं सरकार भी लड़कियों को आगे बढ़ाने में कदम से कदम मिलाकर साथ चल रही हैं।इसलिए प्रबंधक दयाशंकर सिंह ने बच्चियों के वालीबाल प्रतियोगिता कराकर जो उनके अन्दर छिपी प्रतिभा को निखारने का काम किया है वह अत्यंत सराहनीय है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्व सांसद धनंजय सिंह, एमएलसी प्रिंशु सिंह,महाविद्यालय के प्रबंधक दयाशंकर सिंह, उमाशंकर सिंह व्यवस्थापक, पूर्व ब्लाक प्रमुख उमाशंकर, समाजसेवी पिंटू सिंह, जिला पंचायत सदस्य विद्या देवी के पुत्र विजय प्रताप,शिबू ,जनार्दन सिंह, सोनू सिंह, प्रचारक अशोक राय और कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश ने किया।

