महाशिवरात्रि व होली को प्रेम व सौहार्द से मनाएं : एसडीएम

सुल्तानपुर-महाशिवरात्रि व होली के मद्देनजर बल्दीराय थाना व वलीपुर चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें अधिकारियों ने ग्रामीणों से महाशिवरात्रि व होली का पर्व प्रेम व सौहार्द पूर्वक मनाने की अपील की।उप जिलाधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह क्षेत्र प्रेम व सौहार्द की मिसाल रहा है। लोग दीपावली, ईद, होली पर्व को प्रेम व सौहार्द के साथ मनाते आए हैं।थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि कुछ लोग शराब के नशे में धुत होकर अपनी रंजिश निकालते है,जिससे माहौल बिगड़ने का खतरा हो जाता है। उन्हें चिन्हित कर पुलिस को सूचना दें ताकि उनके खिलाफ कठोर कानूनी कानूनी कार्यवाही हो सके। उन्होंने ग्रामीणों से होली पर सहयोग करने की अपील की। बैठक में पारा चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर सोनकर,वलीपुर चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ओझा, देहली चौकी इंचार्ज हरिश्चंद्र, प्रधान प्रतिनिधि राजेश दूबे, कृष्ण कुमार यादव,रामजी श्रीवास्तव,प्रधान हजारी लाल साहू,प्रधान प्रतिनिधि श्रीपाल पासी,बासुदेव यादव,मोहम्मद असलम,सुरेश प्रजापति, बिंद्रा यादव,प्रदीप पाण्डे, अवधेश दुबे,डॉ जेके श्रीवास्तव, जावेद,मोहर्रम, मोहम्मद नन्दू यादव,आजम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *