गोरखपुर में हाथी का आतंक, यज्ञ के दौरान दो महिलाओं समेत तीन को रौंदा, 2 की मौत

रवि कुमार की रिपोर्ट खजनी गोरखपुर: घटना गुरुवार की है। यज्ञ के दौरान हाथी ने दो मह‍िलाओं समेत तीन लोगों को कुचल दि‍या। जिससे दो की मौत हो गई। एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाथी की तलाश में पुलिस फोर्स व वन विभाग की टीमें लगी हैं।
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चिलुआताल थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर माफी गांव में गुरुवार को यज्ञ के दौरान सनकी हाथी ने आतंक मचा दिया है। इस दौरान हाथी ने दो महिलाओं समेत तीन को कुचल दिया। जिससे दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। ग्रामीण दहशत में हैं।
मातम में बदली खुशी
जगतबेला में यज्ञ का आयोजन चल रहा था। चारों तरफ उत्सव का माहौल था। सभी लोग पूजन-अर्चन के साथ ही गाने-बजाने में व्यस्त थे। इसी दैरान अचानक हाथी के आतंक से पूरा माहौल गमगीन हो गया। हाथी के हमले में तीन लोगों के जान गंवाने की सूचना है, जबकि कई लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। हाथी गीडा की तरफ भाग गई है। वन विभाग और थानों की फोर्स हाथी को कब्जे में करने के लिए लगी हुई है। इनकी हुई मौत

सनकी हाथी के कुचलने से कौशल्या देवी पत्नी दिलीप मद्धेशिया उम्र 50 वर्ष और कांति देवी पत्नी शंकर उपाध्याय उम्र 55 वर्ष की मौत हो गई। एक दिलीप नाम का लड़का जो गांव में अपने ननिहाल आया था उसे भी हाथी ने रौंद दिया है। उसकी हालत गंभीर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *