सुल्तानपुर आज शनिवार को महाशिवरात्रि पर्व पर क्षेत्र के शिवालयों में जुटी भीड़

सुलतानपुर :
बल्दीराय तहसील क्षेत्र के वलीपुर कस्बे में बाबा जंगलीनाथन धाम पर सुबह होते ही जलाभिषेक करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा । शांति ब्यवस्था रखने के लिए मंदिर परिसर व आस पास की निगरानी ड्रोन कैमरे द्वारा की जा रही थी । अति संवेदन शील क्षेत्र होने के नाते पुलिस एवं प्रसासन ब्यवस्था में लगा रहा । क्षेत्र के . इसौली कस्बा में महाशिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो रही है।
पुजारी प्रह्लाद मिश्र ने बताया कि आज आज शाम 4:00 बजे शिव बारात गांव के गोमती नदी के तट पर स्थित घंटेश्वर मंदिर से महामंडलेश्वर मंदिर रामलीला मैदान से इसौली गोमती नदी पुल से होकर शिवा शिवा लयों तक बारात जाएगी एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एसडी एम महेंद्र कुमार श्रीवास्तव सीओ रमेश कुमार बल्दीराय थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह व चौकी इंचार्ज पारा मय फोर्स के साथ क्षेत्र में डटे रहे बल्दीराय थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि समेत आगामी पर्वों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।बल्दीराय थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आज शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर बल्दीराय थाना क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। भीड़भाड़ वाले इलाकों और मंदिरों के आस-पास सुरक्षा बंदोबस्त किया गया है सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *