पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल एक फरार

जौनपुर,। पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रविवार देर रात नेवढिया,मछलीशहर एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे घायल हो गए दोनो के पैर में लगी गोली। जबकि मौके से एक बदमाश भागने में सफल रहा है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए इनके कब्जे से एक पिस्टल एक तमंचा 315 बोर व कारतूस,घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व लूट के सोने चाँदी के जेवरात बरामद किया है।


इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि नेवढ़िया में एक लूट की घटना हुई थी जिसमे अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था उसी को लेकर थाना प्रभारी व स्वाट सर्विलांस की टीम इस घटना के खुलासे पर काम कर रहे थे तभी एक सूचना मिली की कुछ अज्ञात लोग किसी घटना को अंजाम देने वाले हैं जो इस रास्ते से जा रहे हैं पुलिस द्वारा नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सहजनी गांव के पास चेकिंग अभियान चलाया गया इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग संदिग्ध दिखाई पड़े पुलिस द्वारा इन्हें रोकने का प्रयास किया गया तीनों बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगे पुलिस ने पीछा किया तो ये लोग अपनी गाड़ी से उतर कर पुलिस के ऊपर फायरिंग करनी शुरू कर दी इस फारिग में थाना प्रभारी जैकिट में गोली लगी है जवाबी कार्रवाई में दोनों शातिर लुटेरों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए और एक बदमाश भागने में सफल रहा है। घायल दोनों अभियुक्तों के कब्जे से एक पिस्टल मैं जिंदा कारतूस व जिंदा कारतूस घटना में उपयोग किए गए एक मोटरसाइकिल व लूट के सोने चांदी का सामान बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मंगेश यादव के खिलाफ बरसठी थाने में 8 मुकदमा दर्ज है। दूसरे राहुल यादव के खिलाफ मड़ियाहूं थाने में 4 मुकदमा दर्ज है।
दोनों दोनों घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त में
मंगेश यादव पुत्र सग्राम यादव निवासी गणेशपुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर राहुल यादव पुत्र जगनरायण यादव निवासी महमदपुर थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर
व वाछित अभियुक्त रंजीत सरोज पुत्र अज्ञात निवासी जमालिया थाना मडियाहूँ शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *