सगड़ी क्षेत्र के कई विद्यालयों का जिलाधिकारी ने किया निरिक्षण

सगड़ी क्षेत्र के कई विद्यालयों का DM

मॉडर्न एरा इंटर कॉलेज से निरिक्षण करके निकलते DM और SP

विद्यालय मे लगे सीसी टीवी कैमरे को चेक करते हुए DM

विशाल भारद्वाज और S.पर अनुराग आर्य ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश

रिपोर्ट नीतीश जायसवाल ब्यूरो आजमगढ़

 

सगड़ी-आजमगढ़-सगड़ी तहसील क्षेत्र में मंगलवार को चल रही यूपी बोर्ड परीक्षा का सुबह की पाली मे लगभग 10:00 बजे मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजान शहीद एवं मॉडर्न एरा इंटर कॉलेज जीयनपुर का जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा निरीक्षण किया गया एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य को सुचिता पूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने कई कक्षाओ का निरीक्षण करते हुए कांपी पेपर आदि का निरीक्षण किया एवं सीसीटीवी व कंप्यूटर की निगरानी की जहां पर कर्मचारियों से जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान शक्ति से परीक्षा कराने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी दशा में अगर नकल कराते हुए पाया गया तो विद्यालय के ऊपर कार्रवाई की जाएगी ।

वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए उन्होंने विद्यालय के आसपस किसी प्रकार की भीड़ नही रहने का निर्देश दिया। साथ ही साथ लोगों को परीक्षा के दौरान नकल करते हुए पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिया। इस दौरान एडीएम राजस्व आजाद भगत सिंह,एसडीएम राजीव रतन सिंह, जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *